रायबरेली से होकर महाकुंभ नगरी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली से होकर महाकुंभ नगरी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने रायबरेली की सीमा में 24 सुरक्षा बंकर बनाये है, जिसमे शिफ्ट वार 3 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। रायबरेली में किसी प्रकार की अनहोनी ना हो पाए इसको लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चुरुवा बॉर्डर से लेकर ऊंचाहार तक और गेंगासो से लेकर सलोन तक 24 बंकर बनाए गए हैं। इन बंकरों में आर्म्स पुलिस तैनात की जा रही है ।जिससे कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो पाए। इन बंकरों के पास पुलिस के साथ अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए फोन नम्बर की जानकारी देने के लिए फ्लैक्स लागये जाएंगे। ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए चार इंटरसेप्टर वाहन तैनात रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस की राजनीति में नए ध्रुव की धमक

Sun Jan 12 , 2025
सागर मलिक संपादक सार: पूर्व मंत्री एसएस नेगी की सल्तनत के बीच रंजना रावत बनीं नयी पावर सेंटर एसएस नेगी ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी.. रंजना जूझ रही भाजपा के लाव लश्कर से बेशक भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल के बयान के बाद कोटद्वार नगर निगम चुनाव में एकाएक उबाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement