सड़क से संसद तक जनता की आवाज उठा रहे राहुल गांधी : मेवा सिंह

राहुल ने राजनीति के साथ आत्मरक्षा के सिखाए गुर : मेवा सिंह।
भाजपा हो रही गुटबाजी का शिकार : मेवा सिंह।

कुरुक्षेत्र, ,(प्रमोद कौशिक) 22जनवरी : कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनता की आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का काम किया है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा वो सभी मुद्दे उठाए गए जिनसे देश को किसी भी प्रकार का नुकसान हो रहा है। भाजपा सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने से घबराती रही है । उपरोक्त जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान प्रेस वार्ता में दी। मेवा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सभी जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा ओर आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे सभी जिलाध्यक्षों में नई ऊर्जा का संचार भरने का काम राहुल गांधी ने किया। मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं बल्कि भाजपा गुटबाजी का शिकार होती जा रही है। आगामी समय में गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करने का काम करेगा। जिसके कारण देश ओर प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम करके मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम रही है। मेवा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजनीति गुर सीखाने के साथ साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिला अध्यक्ष मेवा सिंह व परिजन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के तहत स्कूल की बसों को किया चैक

Fri Jan 23 , 2026
कुरूक्षेत्र, (अमित) 22 जनवरी : सडक़ सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के दिशानिर्देशानुसार वीरवार को लाडवा ब्लॉक के संत निश्चल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल की सभी बसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी बसों में स्पीड गवर्नर लगा हुआ पाया […]

You May Like

advertisement