तपस्या है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

तपस्या है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ के श्री जयराम आश्रम में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी एवं प्रियंका का किया स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 24 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र स्थित श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का श्री जयराम आश्रम दिल्ली पहुँचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण व मंगल कलश के साथ स्वागत किया। कुरुक्षेत्र में श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि राहुल गांधी ने श्री जयराम आश्रम स्थित श्री राम दरबार में भगवान श्रीराम और माता जानकी के दर्शन किए और माथा टेका। श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी तथा उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को टीका लगाकर और माला पहना कर स्वागत किया एवं प्रसाद सहित आशीर्वाद प्रदान किया। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या है, जो राष्ट्र को उन्नति के पथ पर ले जाएगी। सिंगला के अनुसार राहुल गांधी सुबह लगभग साढ़े दस बजे श्री जयराम आश्रम दिल्ली पहुंचे और यहां विश्राम किया। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम्, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री मंगत राम सिंगला और उत्तराखंड कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
श्री जयराम आश्रम पहुंचने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव , परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Sat Dec 24 , 2022
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव , परिजनों ने हत्या की जताई आशंका ✍️संवाददाता प्रशांत त्रिवेदी, सीपी सिंहकन्नौज। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता देखे जाने से गांव मे हड़कंप मच गया । सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। घर परिवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement