ग्रामवासियों के घरों में घुसा बरसात का पानी, सरकारी नाला पाटे जाने से बढ़ा संकट

रायबरेलीरिपोर्ट Vipin Rajput

ग्रामवासियों के घरों में घुसा बरसात का पानी, सरकारी नाला पाटे जाने से बढ़ा संकट


रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के बालेपुर ग्राम के मूल निवासियों ने बरसात के पानी की निकासी न होने पर प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जल निकासी के लिए एक सरकारी नाला बना था, जिससे पानी सीधे तालाब तक पहुंचता था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा नाले को पाट दिए जाने से पानी निकासी बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाले के बंद होने से बारिश का पानी घरों में घुस गया है और मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इससे जन-धन की भारी हानि हो सकती है। इस बाबत ग्रामीणों ने 2 सितंबर को उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को लिखित आवेदन दिया था तथा जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं और पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने की खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि मौके पर जलभराव जस का तस बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर जांच कर सरकारी नाले को खुलवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव जामुनी का किया निरीक्षण

Fri Sep 5 , 2025
डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव जामुनी का किया निरीक्षणबदायूँ : 04 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को तहसील सहसवान के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गाँव जामुनी मोहन नगला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव […]

You May Like

advertisement