राजेश पायलट ,सीता कश्यप, हरवेल सिंह लाड्डी ने जेजेपी कुरुक्षेत्र की टीम के साथ किया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद

राजेश पायलट ,सीता कश्यप, हरवेल सिंह लाड्डी ने जेजेपी कुरुक्षेत्र की टीम के साथ किया उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 17 जुलाई : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को जेजेपी कुरुक्षेत्र की टीम नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ धन्यवाद व आभार व्यक्त करने के लिए पहुंची। नवनियुक्त जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी, महिला प्रकोष्ठ ज़िला प्रधान सीता कश्यप व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ज़िला प्रधान हरवेल सिंह लाड्डी ने जेजेपी कुरुक्षेत्र की टीम के साथ मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इसके अलावा जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी ने पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, दीप कमल सहारण चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर जेजेपी का भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। जेजेपी जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी ने कहा कि पार्टी संगठन का मैं धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेवारी दी है उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा और सरकार द्वारा जो कार्य किए गए हैं उनको लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी, जिला प्रधान कुलदीप जखवाला, लाडवा हल्का प्रधान जोगध्यान सिंह,पिहोवा हल्का प्रधान गुरलाल वड़ैच, युवा जिला अध्यक्ष जसविंदर खैहरा,थानेसर पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा,होशियार सिंह किरमच,नरेंद्र घराडसी, दिलबाग सिंह गोराया, अनवर खान, साहिल लाडवा, मदन गोपाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश निर्माण में पूर्व सैनिकों की बहुत बडी भूमिका और उन्होंने इसके लिए बहुत कुर्बानियां दी

Mon Jul 17 , 2023
देश निर्माण में पूर्व सैनिकों की बहुत बडी भूमिका और उन्होंने इसके लिए बहुत कुर्बानियां दी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दिल्ली 17 जुलाई : फेडरेशन आफ वेटेरनस एसोसिएशनस (भारत) के गवर्निंग काउंसिल का पहला महाधिवेशन राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमे […]

You May Like

advertisement