राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में छूटे एवं नवीन पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 10 जून तक

जांजगीर-चांपा 02 जून 2022/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ 03 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त 21 मई 2022 को 3 लाख 54 हजार 766 पात्र हितग्राहियों के खातें में सीधे डी.बी.टी किया गया। इसी कड़ी में राज्य शासन द्वारा छूटे हुए पात्र हितग्राही एवं प्राप्त नवीन आवेदन के पंजीयन के लिए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जाने हेतु कार्य योजना बनाई गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जिले में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कार्य योजनानुसार पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 01 जून से 10 जून 2022, जनपद पंचायत स्तर पर पोर्टल में प्रविष्टि कर पंजीयन करने की अंतिम तिथि 11 जून से 17 जून 2022, तहसीलदार द्वारा पंजीकृत आवेदनों को स्वीकृति तथा निरस्त करने की अंतिम तिथि 18 जून से 24 जून 2022, तहसीलदार द्वारा आवेदनों के सत्यापन पश्चात दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सूची के प्रकाशन की तिथि 27 जून है। ग्राम पंचायत द्वारा उक्त सूची ग्राम सभा के समक्ष दावा आपत्ति हेतु प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून से 07 जुलाई 2022, विशेष ग्राम सभा में दावा आपत्ति आवेदनों का निराकरण 08 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। ग्राम सभा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार पात्र-अपात्र हितग्राहियों का वेबसाइट में अद्यतनीकरण जनपद स्तर पर 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 एवं जिला कलेक्टर द्वारा अंतिम सत्यापित सूची प्रकाशन 18 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

Thu Jun 2 , 2022
जांजगीर-चांपा 02 जून 2022/ तहसील पामगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत खरौद के वार्ड नं. 01, 02 व 03, 10 व 12 और 13, 14 व 15 तीन नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement