राजीव गांधी किसान न्याय योजना – ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही सुदृढ़, राम प्रसाद की बढ़ी आमदनी, धान के अलावा सब्जी भाजी से मिल रहा लाभ

     जांजगीर-चांपा, 28 सितंबर, 2021/ राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की खेती किसानी के प्रति उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न्याय योजनाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनकी आर्थिक समृद्धि की  राह खुल गयी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से धान सहित अन्य फसलों का उचित मूल्य मिलने लगा है।
राजीव गांधी न्याय योजना की सार्थकता और उसके जरिए होने वाले लाभ का परिणाम है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। किसान आर्थिक रूप से समृ़द्ध हो रहे हैं। किसानों के चेहरे पर खुशी है। उनका अत्मविश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी कृषि की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
     विकासखंड सक्ती के ग्राम सकरेलीकला निवासी राम प्रसाद पटेल ने बताया कि धान के अलावा अब उसे सब्जी-भाजी से भी अतिरिक्त आमदनी हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले आदान सहायता की राशि से उसने सब्जी भाजी के लिए पंप सेट की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि उसकी 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसमें उनके द्वारा  विगत वर्ष धान की स्वर्णा किस्म की फसल लगायी गई थी । इसके लिए कृषि विभाग का मार्गदर्शन भी उन्हें मिला। श्री पटेल विकासखण्ड एवं जिला स्तर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में  शामिल हुए। उत्पादन अच्छा हुआ और उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर 104 क्विंटल धान की बिक्री किया गया। इससे उन्हें 1,94,272 रुपये प्राप्त हुआ। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता के रूप में 63 हजार रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुआ।
     श्री पटेल ने आगे बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से रबी में सब्जी की खेती के लिए पंप सेट व अन्य सामग्री खरीदा है। सब्जी उत्पादन से भी उसे लाभ मिल रहा है। जिससे उन्होंने आगामी फसल के लिए धान बीज और पौध संरक्षण के लिए दवा की खरीदी की है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले लाभ से आय का साधन बढ़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से किसानों की आय बढ़ गई है। खेती किसानी के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी कृषि के तरफ आकर्षित हो रहे है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो पर होगी बात

Tue Sep 28 , 2021
  जांजगीर-चांपा, 28 सितंबर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय के भाग-दो जिसमें कुछ और नवाचारों, कुछ और नए कदमों और कुछ नई योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष […]

You May Like

advertisement