राजीव गांधी किसान न्याय योजना , सुंदर लाल के पक्का मकान का सपना होगा पूरा

जांजगीर चांपा ,13 नवंबर, 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव, ग्रामीणों और किसानों की बेहतरी के लिए जो योजनाएं शुरू की है उनसे गांव और ग्रामीण स्वालंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 01 नवम्बर को जिले के 1 लाख 83 हजार 540 किसान भाइयों को 130 करोड़ 05 लाख 91 हजार रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया है। इस प्रकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को तीसरी किश्त का भुगतान किया जा चुका है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित विभिन्न न्याय योजनाओं से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है। किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। उनके सपने अब साकार रूप ले रहे हैं। जिले के विकासखंड सक्ती के ग्राम पलारीकला निवासी किसान श्री सुंदर लाल ने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से अपने पुराने कच्चे मकान को पक्का बनवायेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी मात्र डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। उनका संयुक्त परिवार है। कृषि के साथ मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। उनका पुस्तैनी कच्चा मकान अब जर्जर स्थिति में है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिली राशि को मकान बनाने के लिए जमा कर के रखे है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में करीब 16 हजार रुपये योजना के तहत मिलना है। जिसकी तीसरी किश्त मिलाकर अबतक 12 हजार 312 रुपये खाते में जमा हुआ है। वे अब इस वर्ष का फसल बेचने के बाद मकान बनाने में जुट जाएंगे।
श्री सुंदर लाल ने राज्य सरकार की किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से किसानो का आत्मविश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी कृषि में रूचि लेने लगे है। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलश यात्रा और श्याम कार्तिक महोत्सव में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष और सांसद

Sat Nov 13 , 2021
 जांजगीर-चांपा,13 नवंबर,2021/ छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत गुरुवार को सारा गांव में आयोजित कलश यात्रा और श्री श्याम कार्तिक महोत्सव में शामिल हुए। दौरान उन्होंने कलश की पूजा अर्चना की और राज्य की जनता की सुख समृद्धि की […]

You May Like

Breaking News

advertisement