राज्य सभा सांसद शिव प्रताप एवं उनकी पत्नी ने दिया ढाई लाख का सहयोग

गोरखपुर

राज्य सभा सांसद शिव प्रताप एवं उनकी पत्नी ने दिया ढाई लाख का सहयोग

अयोध्या में निर्माण होने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि का कार्यक्रम पूरे देश में शुरू हो चुका है। राम भक्त यथासंभव धनराशि भेंट कर अपने आराध्य प्रभु श्री राम के श्रीचरणों में श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं। पूरा देश इस समय राममय है। लगभग 5 शताब्दी तक संघर्ष के बाद मिली सफलता से रामभक्तों में खुशियों का माहौल है। खुशियों से लवरेज राम भक्त फूले नहीं समा रहे हैं।
समर्पण निधि के तहत पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यसभा सांसद , राज्यसभा में मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ला ने अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु 125000 रुपए का सहयोग किया है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शुक्ला ने भी इस पुनीत कार्य में अपने प्रभु श्रीराम जी के श्री चरणों में ₹125000 का सहयोग किया है।
इसके अलावा वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता श्याम बिहारी अग्रवाल ने प्रभु श्री राम के कार्य में ₹200000 का सहयोग किया है। निरज मातनहेलिया 200000, अवधेश कुमार श्रीवास्तव 121000 दानदाताओं ने उक्त धनराशि चेक के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख डॉ राजेश चन्द्र गुप्त को सौंपा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रशासन का चला बुलडोजर विवादित मकान को कराया कब्जा मुक्त

Mon Jan 18 , 2021
जिला प्रशासन का चला बुलडोजर विवादित मकान को कराया कब्जा मुक्त गोरखपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेशों का अनुपालन जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कराते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल को अधिकृत करते हुए खोवा मंडी स्थित जमीन पर वर्षों से प्रभाकर द्विवेदी बनाम पुष्पा देवी […]

You May Like

advertisement