राज्य शौर्य पुरस्कार 2021 निर्धारित प्रारूप में आवेदन 31 दिसम्बर तक

जांजगीर-चांपा, 24 दिसंबर, 2021/ राज्य शौर्य पुरस्कार प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में वीर बालक-बालिकाएं को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है।  वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य कर दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में 31 दिसंबर 2021 तक जांजगीर के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रेषित कर सकते है।
पुरस्कार के लिए अर्हताएं –
    घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है। आवेदन के साथ कलेक्टर का अनुशंसा पत्र, एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन 6 फोटोग्राफस्/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन संलग्न करना होगा। पूर्ण भरा हुआ आवेदन दो प्रतियों में जमा करना होगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तक 85,095 किसानों ने 3,43,794.04 टन धान बेचा, 41.8 प्रतिशत धान का हुआ उठाव

Fri Dec 24 , 2021
  जांजगीर-चांपा, 24 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की ब्यवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement