सिटी ग्राउंड में आयोजित होगा राज्योत्सव कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
    बस्तर जिले में 2-4 नवंबर को जिला मुख्यालय जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर “25 वर्ष राज्य के विकास यात्रा की” थीम पर आधारित विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ ही स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य की प्रस्तुति सहित हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से किया जाएगा ताकि प्रदेश की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित हो सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए करें बेहतर प्रदर्शन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह

Wed Oct 29 , 2025
नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन हेतु ध्यान केंद्रित  करने पर बल नगरीय क्षेत्रों में कांजी हाउस को सक्रिय रखकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक […]

You May Like

Breaking News

advertisement