प्रथम वर्चुअल अफ़्रीकन पेशेंट कांग्रेस – 2021 में भागीदारी निभाएंगे राकेश छोकर एवं डॉ. संजीव कुमारी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष- 94161-91877

हाई लेवल राउंड टेबल ऑन द अफ़्रीकन मेडिसन्स वर्चुअल इवेंट में भी होगी उपस्थिति।
महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय इवेंट में प्रतिभागिता से गदगद हैं दोनों विशिष्ट प्रतिभाएं।

नई दिल्ली :- कोरोना जनित वैश्विक आपदा से उपजे हालातों के बाद विश्व के कोने कोने में बेहतर स्वास्थ्य को लेकर निरंतर चिंतन मंथन का दौर जारी है।अफ्रीका महाद्वीप के देशों ने संयुक्त रूप से आज के हालातों पर सार्थक चर्चा के लिए हाई लेवल वर्चुअल इवेंट आयोजित करने का निर्णय लिया है।जिसमें विश्व भर के विशेषज्ञ जुटेंगे।
अफ्रीका से इंटरनेशनल फेडरेशन आफ फार्मास्यूटिकल , मैन्युफैक्चर एंड एसोसिएशन, फ्रेंच एसोसिएशन आफ फार्मास्यूटिकल कंपनी आदि ने संयुक्त रुप से हाई लेवल राउंड टेबल ऑन द अफ्रीकन मेडिसिंस वर्चुअल इवेंट का आयोजन 22 जून को किया जाना सुनिश्चित किया है। जिसमें मुख्यत अफ्रीकन देशों के हेल्थ मिनिस्टर भाग लेंगे। जिसमें अल्जीरिया, टोगो, इजिप्ट आदि देशों के हेल्थ मिनिस्टर शामिल है। इनके अलावा दुनिया भर से स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रो से जुड़े विशेषज्ञ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। भारत से भी अंतरराष्ट्रीय विभूति राकेश छोकर निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश , प्रमुख पर्यावरणविद डॉ. संजीव कुमारी निवासी पानीपत, हरियाणा भी इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा होंगे। जो देश औऱ क्षेत्र के लिए गौरव की बात होंगी।
इसके अलावा 20 -21 जुलाई 2021 को ए पी सी 2021 को अफ़्रीकन पेशेंट कांग्रेस के तत्वावधान में प्रथम वर्चुअल अफ़्रीकन पेशेंट कांग्रेस को आयोजित होगी , जिसमें क्रिएटिंग बैटर हैल्थ केयर सिस्टम कोविड 19 पर विचार विनिमय होगा।इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भी राकेश छोकर व डॉ. संजीव कुमारी प्रतिभागी होंगें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़:बिलरियागंज आजमगढ़ मुठभेड़ के दौरान तमंचा व खोखा 12 बोर तथा गोमांस के साथ चार गिरफ्तार

Fri Jun 18 , 2021
संवाददाता Rk जायसवाल आजमगढ़ बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आज दिन शुक्रवार को गोमांस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली आज करमैनी गांव के हंसीब पेट्रोल पंप के पीछे भारी मात्रा में गाय को काटी जा रही हैं। उसकी गो […]

You May Like

advertisement