आज़मगढ़: गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट करने वाला शातिर अपराधी राम कृपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, लूट के 8100 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

थाना-अहरौला

गैस एजेंसी की गाड़ी से लूट करने वाला शातिर अपराधी राम कृपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, लूट के 8100 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

आज दिनांक 26.04.2022 को  थाना प्रभारी अहरौला को सूत्रों से सूचना मिली कि दिनांक 05.04.2022 को शाहपुर गोपालगंज नहर रोड पर भैसासुर गांव के पास इंडेन गैस एजेंसी गाड़ी से लूट की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त मोटरसाइकिल छितौना होते हुए भैसासुर जाएगा। 

इस सूचना पर थाना प्रभारी अहरौला मय हमराह द्वारा छितौना तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। सामने से आ रहे बदमाश को रोकने का प्रयास करने पर बदमाश द्वारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की गई जिसपर पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाही में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया।
घायल बदमाश की पहचान रामकृपाल पुत्र आद्या प्रसाद निवासी अगरा घाट थाना जैदपुर जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई।
गिरफ्तार बदमाश के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस,लूट के ₹8000, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया.
घायल बदमाश को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0- 125/22 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं व मेरे साथी राहुल मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी झोटीपुर थाना महाराजगंज आजमगढ़ द्वारा दिनांक- 05.04.2022 को समय लगभग 14.00 बजे गैस एजेन्सी की गाड़ी को रोककर, कट्टा सटाकर 28840 रूपये लूट किया गया तथा लूट के बाद बसही होते हुए अपने घर चले गये, जिसकी रेकी विशाल सिंह पुत्र मेहन्द्र कुमार सिंह निवासी हमीरपुर थाना पवई आजमगढ़ द्वारा की गयी थी। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में दिनांक- 06.04.2022 को वादी चन्द्रभान पुत्र बुवई राम निवासी थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 94/22 धारा 392/411/34 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0- 125/22 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला, आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामकृपाल सिंह पुत्र आद्या प्रसाद सिंह साकिन अंगराघाट थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 32/2002 323/504/506 भादवि अहरौला आजमगढ़
02 205/2020 307/504 भादवि अहरौला आजमगढ़
03 216/2012 3(1) गैंगेस्टर एक्ट अहरौला आजमगढ़
04 06/2012 394/411/120B भादवि अहरौला आजमगढ़
05 100/2012 392/506 भादवि अहरौला आजमगढ़
06 115/2012 392/411 भादवि अहरौला आजमगढ़
07 128/2012 307 भादवि अहरौला आजमगढ़
08 559/2011 302/120B भादवि अहरौला आजमगढ़
09 0094/2022 392/411/34 भादवि अहरौला आजमगढ़
10 125/2022 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट अहरौला आजमगढ़
11 0094/2012 394 भादवि अतरौलिया आजमगढ़
12 672/2011 120-B/393 भादवि अतरौलिया आजमगढ़
13 38/2012 307/506 भादवि पवई आजमगढ
14 39/2012 394/411 भादवि पवई आजमगढ़
15 408/2011 394 भादवि पवई आजमगढ़
16 392/2006 392/411 भादवि बसखारी अम्बेडकर नगर
17 25/2002 379/411 भादवि जैतपुर अम्बेडकर नगर
18 245/2004 110G दं0प्र0सं0 जैतपुर अम्बेडकर नगर
19 138/2007 ¾ गुण्डा एक्ट जैतपुर अम्बेडकर नगर
20 265/2007 110G दं0प्र0सं0 जैतपुर अम्बेडकर नगर
21 94/2007 110G दं0प्र0सं0 जैतपुर अम्बेडकर नगर
22 608/2008 3(1) गैंगेस्टर जलालपुर अम्बेडकर नंगर
23 596/2008 307 भादवि जलालपुर अम्बेडकर नगर
24 595/2008 394/411 भादवि जलालपुर अम्बेडकर नगर
25 639/2008 392 भादवि जलालपुर अम्बेडकर नगर
26 02/2004 307 भादवि जैतपुर अम्बेडकर नगर
27 523/2010 147/148/149/307 भादवि व 7 CLA ACT अकबरपुर अम्बेडकर नगर
28 199/2020 3/25 आर्म्स एक्ट समनपुर अम्बेडकर नगर

गिरफ्तार अभियुक्त
1- रामकृपाल पुत्र आद्या प्रसाद निवासी अगरा घाट थाना जैदपुर जिला अंबेडकर नगर
बरामदगी
1- 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस
2- ₹8100 नकद लूट के
3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना अहरौला, आजमगढ़।
2- उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक, का0 विशाल सोनकर, का0 महेन्द्र सिंह, का0 आलोक शुक्ला, थाना अहरौला, आजमगढ़
3- का0 सतीश सिंह का0 सूरज खरवार, का0 शिवम कुमार, का0 चन्दन सिंह थाना अहरौला, आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़ : गन व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Apr 26 , 2022
गन व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार थाना मेंहनगर रवि प्रकाश चौबे पुत्र शम्भु नाथ चौबे ग्राम पलिया सोफिगंज थाना मेंहनगर आजमगढ़ , बुद्धुनाथ पुत्र तपेश्वरी ग्राम शाहपुर कुन्दनपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी की विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य महोदय […]

You May Like

advertisement