अयोध्या :राम की पावन नगरी अयोध्या में अक्षय नवमी तिथि के मौके पर रामनाम की गूंज

राम की पावन नगरी अयोध्या में अक्षय नवमी तिथि के मौके पर रामनाम की गूंज के बीच कोरोना के बाद अयोध्या की पहली 14 कोसी परिक्रमा आज सुबह 10:22 मिनट पर शुभ मुहूर्त में शुरू हो गई है।वही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान कर परिक्रमा कर रहे हैं। यह परिक्रमा अगले दिन यानी 13 नवंबर को सुबह 6:33 बजे तक चलेगी।30 लाख रामभक्त देश के कोने-कोने से पहुंच परिक्रमा कर रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिक्रमा से पहले करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। सरयू स्नान व रामजन्मभूमि,कनक भवन, हनुमानगढ़ी,नागेश्वरनाथ आदि मंदिरों में दर्शन का तांता लगा हुआ है और समूची अयोध्या श्रीराम के जयकारे से गूंज रही है। 14 कोस की यह परिक्रमा श्रद्धालु पैदल पूरी करते हैं। आस्था की डगर पर नंगे पांव चलते हैं। परिक्रमा का एक-एक पग जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त करता है। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण बन रहा है।हम लोगो के लिए बहुत खुशी की बात है। हम राम जी के भक्त हैं।और अगर हो जाए हम सभी के लिए उसके लिए सर्वप्रिय है। जनपद शहर बाराबंकी से परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि 500 वर्षों बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है मोदी और योगी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।दरसअल परिक्रमा में 30 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। शासन-प्रशासन ने इसकी व्यवस्था पूरी कर ली है। 12 से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक परिक्रमा एवं पूर्णिमा मेला आज देवात्थानी एकादशी के साथ आरंभ हो गया। परिक्रमा शुरू होने से पहले डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया था।

Byte-1-महिला, श्रद्धालु
Byte-2-गोरखनाथ पांडेय, श्रद्धालु
Byte-3-विजय कुमार, बाराबंकी जनपद

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: महिला मोर्चा सम्मेलन...

Fri Nov 12 , 2021
स्लग – महिला मोर्चा सम्मेलनरिपोर्ट – जफर अंसारीस्थान – हल्द्वानी एंकर – हल्द्वानी ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement