तिर्वा कन्नौज:धूमधाम से निकाली गई राम बारात, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी

धूमधाम से निकाली गई राम बारात, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

जलालाबाद( कन्नौज) । कस्वे में श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का स्वागत किया गया। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्री रामचरित मानस अखिल चेतना मंच कमेटी के 39 वां सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय वर्ष शनिवार को सदर बाजार से राम बरात का शुभारंभ हुआ।बरात बैंड बाजों के साथ शुरू हुई। एक भव्य रथ पर राम और लक्ष्मण विराजमान थे । जबकि दूसरे रथ पर राजा दशरथ, भरत एवं शत्रुघन थे। श्रीराम बरात कस्वे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी,जिसका कस्वे में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। राम बारात में शामिल सभी डीजे की धून में थिसकते रहे और जमकर जय श्री राम के नारे लगाए।बरात में सतेंद्र दुबे,हिमांशु दुबे,सचिन मिश्रा,अजय शर्मा,गोविंद चौरसिया,श्यामू तिवारी सहित काफी संख्या में आदि लोग मौजूद रहे। श्री राम और सीता के विवाह के उपरांत बरात रामलीला मंच पर लौट गई।बरात की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जसोदा चौकी इंचार्ज अमित पोरवाल अपने साथियों के साथ मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:भाजपा की मंडल कार्यशाला की बैठक संपन्न

Mon Nov 15 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी भाजपा की मंडल कार्यशाला की बैठक संपन्न।हसेरन श्री राम गेस्ट हाउस में भाजपा के जिला स्तर की पदाधिकारी उपस्थिति में जोरदार बैठक संपन्न हुई मुख्य टुडे ग्रुप में जिला प्रभारी मुखलाल पाल पदाधिकारियों से चुनाव में पूरी क्षमता सिवान स्टार शाहरुख़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement