3000- बेरोजगार आवेदको का अपने तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार कम्पनियों ने किया चयन – राममूर्ति

आजमगढ़ में बृहद रोजगार मेला का आयोजन

आजमगढ़। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 27.02.2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन डी०ए०वी पी०जी० कालेज के प्रांगण में किया गया। वृहद रोजगार मेले में एल० एण्ड टी०, महादेव हनुमन्त विजय प्लेसमेन्ट सर्विस, विजन इण्डिया रमाया हेल्थ केयर, पेरीग्रीन, एन०एस०डी०सी, डिक्शन टेक्नोलाजी, सुब्रोश इण्डिया, कृष्णा मारूति, शिव शक्ति बायो टेक्नालाजी, आदि 53 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमे रिक्तियों की कुल संख्या 6000 के सापेक्ष लगभग 90000 से अधिक बेरोजगार युवकों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त कम्पनियों द्वारा ३०००-बेरोजगार आवेदको का अपने तय मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार चयन किया गया।

रोजगार मेला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रो० संजीव कुमार, कुलपति महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक (सेवा०) प्रयागराज परिक्षेत्र श्री रविशेखर आनन्द, सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, सहायक सेवयोजन अधिकारी मऊ श्री आशुतोष प्रसाद, अपर सांख्यकी अधिकारी श्री एम०आर०प्रजापति, प्रबन्धक डी०ए०वी० पी०जी० कालेज एडवोकेट श्री आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, प्राचार्य डी०ए०वी महाविद्यालय प्रो० प्रेमचन्द यादव, प्रो० अनिल श्रीवास्तव, प्रो०सोम्यसेन, प्रो० पंकज, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया, मऊ एवं राजकीय आई०टी०आई० आजमगढ़, कौशल विकास, एवं ए०वी० पी०जी० कालेज आजमगढ़ के समस्त स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल — गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्ति को रेडक्रास सोसायटी से ₹20,000 की आर्थिक सहायता

Sat Feb 28 , 2026
आजमगढ़ संवाद सूत्र। जनपद के ग्राम गनपत पुर, पोस्ट अतरौलिया, तहसील बुढ़नपुर निवासी श्री वीरेन्द्र पुत्र रामाधार द्वारा गंभीर बीमारी एवं आर्थिक संकट के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए तत्काल सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश […]

You May Like

advertisement