रमन गोकलानी बने अतिरिक्त जिला व सेशन जज पंजाब

रमन गोकलानी बने अतिरिक्त जिला व सेशन जज पंजाब

माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ की ओर से किया गया चयनित

फिरोजपुर 22 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री रमन गोकलानी अतिरिक्त जिला व सेशन जज (ADJ) के तौर पर इकलौते ऐसे जज हैं जिनका चयन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ की ओर से किया गया है ऐसा करके उन्होंने गोकलानी परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ में फिरोजपुर का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने 518 अंक पंजाब प्रांत से और 512 अंक हरियाणा प्रांत से प्राप्त किए ऐसे में पूरे पंजाब प्रांत से इकलौते जज की नियुक्ति हासिल की। श्री गोकलानी इमानदार मेहनती और लगन से कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। इन्होंने 2006 में वकालत की डिग्री हासिल की 2007 से 2012 तक अपने पिता श्री राजकुमार गोकलानी के साथ फिरोजपुर में वकालत की और खूब नाम कमाया। फाजिल्का जिला बन जाने के उपरांत दिसंबर 2012 को वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में वकालत करने के लिए चलेंगे, वहीं से अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर इन्होंने यह पद हासिल किया।

श्री गोकलानी ने हरियाणा प्रांत में भी 5 जजों में से दूसरा स्थान 512 अंक लेकर ग्रहण किया है।

इनके छोटे भाई अमित गोकलानी भी प्रॉसीक्यूशन में एडिशनल डिप्टी अटार्नी(ADA) हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों का किया गया निरीक्षण

Tue Nov 22 , 2022
कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश  जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2022/ शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एसडीएम जांजगीर, एसडीएम चांपा संयुक्त कलेक्टर और तहसीलदार द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement