सहारा कंप्रेहेंसिव स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : देश की अग्रणी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में कराई जा रही प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को सहारा कंप्रेहेंसिव स्कूल , कुरुक्षेत्र में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका संगीता बिंदल ने कहा की प्रारम्भ से ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की झलक विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं बच्चों में दिखाई दी। अतिथि देवो भव को चरितार्थ करते हुए बच्चो ने परिषद् परिवार के पदाधिकारियों , सदस्यों एवं निर्णायकों का विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी विजयंत बिंदल , सुशिल सूद , दिनेश सिंघल , डॉ सुनील बाला , अनीता , शुकंताला पंवार व अन्य कार्यकर्म में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक छात्र-छात्राओ ने बहुत ही सुन्दर-सुन्दर रंगोली बनाईं। ग्रुप ए के नव्या, सृष्टि, अमृत ने प्रथम , जश्न, आदित्य, आदित्य दहिया ने द्वतीय एवं मनिंदर, नितिन, जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप बी के आर्या, नंदिनी, वंशिका ने प्रथम , अवनी वैश्वी ने द्वतीय एवं हरमीत, यशिका, जसमीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने स्कूल की प्रधानाचार्य के कर कमलों द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्क़ार एवं प्रमाण पत्र और शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। बच्चो को संबोधित करते हुए संस्था के रमेश गुलाटी ने कहा की कुरुक्षेत्र के विभन्न स्कूलों में यह कार्यकर्म चलाया जाएगा आज सहारा स्कूल के बच्चो ने जो रंगोली बनाई है वो अधभुत थी। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विक्रांत ने आये सभी मेहमानों का स्वागत किया प्राचार्य सुलेखा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।
भारत विकास परिषद के सदस्य एवं स्कूल प्रबंधक बच्चो के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगे बढ़ने की दौड़ में जो महिलाएं मर्यादित रहती हैं उनके सामने इस तरह की कोई भी समस्या नहीं आती : डा. संतोष दहिया

Sat Aug 27 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : यह बात सर्वजातीय सर्व खाप महिला महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं अपने स्वार्थ में इतनी अंधी हो जाती हैं जिन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता […]

You May Like

advertisement