
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग की मासिक कटघर पोस्ट के सौजन्य से गैलेक्सी पैलेस में आयोजित की गयी जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सौपे गये स्व गणना कार्य की समीक्षा की गयी। इससे पूर्व बैठक में प्रथम बार आये मुख्य अतिथि चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ तथा विशिष्ट अतिथि सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया का माल्यार्पण एवं दुशाला पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने कहा कि सिविल डिफेंस निरंतर अपने कार्यों को अच्छे तरीके से कर रहा है,जरूरत अंतिम पंक्ति में खड़े वार्डन को जागरूक करने की है। उन्होंने कहा कि समाज में सिविल डिफेंस का सम्मान निरन्तर बढ़ रहा है , इससे जुड़कर खुद को गौरवान्वित अनुभव करें। आप सबके प्रयास से सिविल डिफेंस बरेली देश में विशिष्ट पहचान बनायेगा।
सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया ने वार्डन्स की समस्याओं को सुना तथा उनका निस्तारण करते भ्रान्तियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि वार्डन को भवन गणना में सहयोग का कार्य सौंपा गया है जो आगामी जनगणना कार्य में सहायक होगा।
डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि सभी पोस्ट वार्डन निजी कार्यों से समय निकालकर स्व गणना कार्य में काफी सहयोग कर रहे हैं। वार्डन का मनोबल बढा़ते कहा कि उनके प्रयास से प्रभाग अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल कुमार शर्मा ने स्व गणना कार्य में वार्डन की प्रगति से अवगत कराया।
इस अवसर पर स्टाफ आफीसर आलोक शंखधर, जफर इकबाल बेग,आईसीओ सुनील कुमार,अर्चना राजपूत,फिरोज हैदर,पोस्ट वार्डन दीप्तांशु दीक्षित ,आसिया अली,राजीव रस्तोगी,असद जैदी,संजय शर्मा, हरपाल सिंह, मनोज कुमार,प्रवेश शंकर दीक्षित, डिप्टी पोस्ट वार्डन ओम प्रकाश, अतीक अहमद, एडविन प्रेम,रमेश चन्द्र वर्मा, प्रशान्त गुप्ता, कार्यालय सहायक भूपेन्द्र आदि उपस्थित रहे।


