उत्तराखंड:उत्तराखंड: भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठोर की मुश्किले एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। बीते दिनों जिस महिला को फिरौती मांगने के आरोप में सुरेश राठौर ने जेल भिजवाया था अब उसी महिला ने विधायक के खिलाफ कोर्ट से 376 का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 4 लोग बीजेपी विधायक से फिरौती मांगने के मामले में बीते रोज जेल की हवा खा चुके हैं।

अब विधायक को यह लगता है कि महिला के साथ मिलकर कुछ राजनेता उनकी राजनीतिक छवि खराब करना चाहते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने कहा है कि वह पुलिस को इस पूरे मामले पर सहयोग करेंगे। सुरेश राठौर ने कहा है कि वह अदालत को यह बताएंगे कि उन्होंने इन सभी आरोपियों को फिरौती मांगने के मामले में जेल भिजवाया था और अब जिस राजनेता को उन्होंने चुनावों में हराया था वही राजनेता अब महिला का सहारा लेकर उनके खिलाफ यह साजिश रच रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठाकुर सचिन सिंह को बनाया गया रिपब्लिक ऑफ इंडिया (आठवले) खेल प्रकोष्ठ का दिल्ली अध्यक्ष

Fri Jul 2 , 2021
नदीम अहमद जॉर्नलिस्टदिल्लीठाकुर सचिन सिंह को बनाया गया रिपब्लिक ऑफ इंडिया (आठवले) खेल प्रकोष्ठ का दिल्ली अध्यक्षराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खन्ना जी के द्वारा ठाकुर सचिन सिंह को दिल्ली अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।ठाकुर सचिन कई वर्षों से लोगो की मदद करते आ रहे है ।जिसे देखते हुए उन्हें इस पद […]

You May Like

advertisement