उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म,माँ की डाट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग छात्रा के साथ रेप

उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म,
माँ की डाट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग छात्रा के साथ रेप!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को रास्ते में पहले से परिचित एक युवक मिला, जो झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जाखन से पकड़ कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, शुक्रवार को एक महिला ने तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके स्कूल में 16 वर्षीय एक छात्रा नौवीं में पढ़ाई करती है। वह लॉक डाउन के बाद हॉस्टल खुलने पर इसी महीने 21 तारीख को घर से हॉस्टल आई। उसने बीते शुक्रवार को हॉस्टल वार्डन को बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई।
रास्ते में छात्रा को पहले से परिचित प्रमोद सिंह नाम का लड़का मिला, जो उसे बहला फुसलाकर कैनाल रोड स्थित कमरे में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शनिवार को आरोपी प्रमोद कुमार (25) पुत्र चंदर सिंह निवासी सवाड़ देवाल चमोली हाल-वासु स्टेट कॉलोनी जाखन को गिरफ्तार कर लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून फैशन सो में ब्लंडर प्राइम के साथ महाकाल के दीवाने का बैनर भी लगा,

Sun Sep 26 , 2021
देहरादून उत्तराखंड फैशन शो में महाकाल के दीवाने संस्था और ब्लेंडर्स प्राइड का लोगों लगाया गया!दीपक जेठी जय श्री महाकाल आज महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था की टीम आज फैशन वीक के कार्यक्रम में थीम मैं महाकाल के साथ में ब्लेंडर प्राइड का लोगो लगाया गया था जिसने थीम बनाई […]

You May Like

advertisement