राष्ट्रीय कवि संगम व राकेश लोक चेतना संस्था द्वारा बदायूं रोड़ स्थित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय कवि संगम व राकेश लोक चेतना संस्था द्वारा बदायूं रोड स्थित जितेंद्र अग्रवाल के संस्थान पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नैनीताल से पधारी कवियत्री प्रियंका जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र जी विशिष्ट अतिथि पंतनगर से पधारे स्वयं सुरक्षा अभियान के अध्यक्ष रजनीश पांडे व महानगर प्रचारक मयंक साधु रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक डॉ राजीव सक्सेना ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ने रोहित राकेश ने किया। कवि सम्मेलन में विश्वजीत निर्भय कमलकांत श्रीवास्तव,वंदना शरद प्रेमलता “रोली” देशपाल सिंह नितेश कपूर राम कुमार कोहली आदि ने काव्य पाठ किया।
अपना काव्य पाठ करते हुए वंदना शरद ने कहा “स्वतंत्रता के हवन कुंड में एक चिंगारी लाई हूं” रोहित राकेश ने कहा
कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए ।
वतन हमेशा ही आबाद चाहिए। तथा नैनीताल से पधारी कवियत्री प्रियंका जोशी ने कहा
वीर जवानों जाग उठो तुमको बढ़ते जाना है।
भारत मां के सपूतों मां का कर्ज चुकाना है ।विश्वजीत निर्भय ने कहा सनातन को मिटा सके ऐसा किसी में दम नहीं है ।
किसी भी युग में झुका इसका परचम नहीं है।कार्यक्रम में गंगा समग्र के अखिलेश सिंह दुर्गेश गुप्ता,रवि गट्टू मल अग्रवाल, अंकुर किशोर सक्सेना अंकित अग्रवाल डॉ मधु गुप्ता अशोक उप्रेती श्याम मिठवानी शैलेंद्र मूलचंदानी आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार जितेंद्र अग्रवाल ने दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वात्सल्य स्कूल में विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Tue Mar 31 , 2026
वात्सल्य स्कूल में विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : इंस्टीट्यूट ऑफ डेन्टल साइंस बरेली द्वारा Oral Health Month के अवसर पर वात्सल्य स्कूल में विशेष बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य एवं मौखिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का […]

You May Like

Breaking News

advertisement