महाकुंभ में सहयोग करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

रूड़की

महाकुंभ में सहयोग करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

एंकर- हरिद्वार महाकुंभ में 1500 स्वयंसेवक महाकुंभ में यातयात की व्यवस्था में अपना सहयोग देंगे। 7 से 15 अप्रैल तक इस शिविर में पूरे प्रदेश की स्वयंसेवी भाग लेंगे। इस दौरान स्थानीय स्वयंसेवी जो यातयात व्यवस्था में नही होंगे वह भी खानपान की व्यवस्था सम्भालेंगे।
आपको बता दें कि रूड़की के आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ प्रचारक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश
नरेश कुमार विकल ने बताया कि हरिद्वार में शुरू हो रहे महाकुंभ में यातायात व्यवस्था सम्भालने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 1500 स्वयंसेवी गणवेश में व्यवस्थाएं सम्भालेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुम्भ में पुलिस द्वारा बनाये गए 16 सेक्टरों में 16 प्रमुख बनाये गए हैं इसके साथ ही 46 प्वाइंटो पर 10 स्वयंसेवक हर समय मौजूद रहेंगे। दिन और रात की दो शिफटें होंगी जिसमें 700 स्वयंसेवी ऐसे है जो कि 24 घण्टे व्यवस्था में उपस्थित रहेंगे। वहीं 800 स्वयंसेवियों में कुछ दिन के 12 घण्टे और कुछ रात के 12 घण्टे अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों के आराम और ठहरने के लिए जिले में तीन बेस कैंप बनाये गए हैं जिसमें एक आनन्दरस्वरूप आर्य सरस्वती विधा मन्दिर रूड़की, बीएचएल सरस्वती विधामन्दिर और हरिद्वार के मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को बेस कैंप के रूप में तैयार किया गया है। इस वार्ता में महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदरानन्द भी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਕ ਫਿਰ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੰਘਰਸ਼ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ

Wed Mar 31 , 2021
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਇਕ ਫਿਰ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੰਘਰਸ਼ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ-ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪੂਤਲੇ ਫੁਕ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ-ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਸਬ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਤੇ ਮੰਤਰੀਆਂ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਫੀਲਡ ’ਚੇ ਆਉਣ ’ਤੇ ਘੇਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ 31 ਮਾਰਚ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ{ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:- […]

You May Like

advertisement