कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव में गीता उपदेश के साथ संपन्न हुई रासलीला

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,15 दिसम्बर : ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित रासलीला मंगलवार देर सांय गीता उपदेश के साथ संपन्न हुई। रासलीला के मंच पर महाभारत युद्ध के विभिन्न दृश्य एवं गीता उपदेश का मंचन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार और राज्यसभा सांसद एवं ज्ञानमंदिर के चेयरमैन डा.सुशील गुप्ता ने आश्रम के ट्रस्टीयों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। आश्रम संचालक स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने सभी अतिथियों को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और दौशाला भेंट करके अन्य सभी सहयोगीयों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अपने संबोधन में इंद्रेश ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा है तो कुरूक्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की कर्मभूमी है। यहां भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भगवत गीता के माध्यम से अर्जुन को जीवन जीने और कर्तव्य निभाने का जो ज्ञान प्रदान किया, वह विश्व के लिए अनुकरणीय मिसाल बन गया है। राज्यसभा सांसद एवं ज्ञानमंदिर के चेयरमैन सुशील गुप्ता ने ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे गीता ज्ञानमंदिर की पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आश्रम के सभी ट्रस्टीयों ने संकल्प लिया है कि अगले वर्ष गीता जयंती तक इस मंदिर का आंशिक लोकार्पण कार्यक्रम संपूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश तायल, महामंत्री सुभाष बिंदल, मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन आई.सी.बंसल, गिरीश मित्तल, प्रेम गर्ग, देसराज सिंगला, मांगेराम बिंदल, नरेंद्र बिंदल,सतीश मित्तल, मित्रसेन गुप्ता,अजय गोयल डिंपल और अनमोल बंसल सहित अन्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविधालय में पीजी में नौ और योग में चार नए कोर्स होंगे शुरु

Wed Dec 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 31 एजेंडों पर लगी मोहर। कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेद में नौ पीजी कोर्स व योगा विभाग में चार सर्टिफिकेट कोर्स जल्द ही शुरु किये जाएंगे। इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। इसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement