लालकुआँ में राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज, 130 अवैध कार्ड निरस्त, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

स्लग,लालकुआँ में राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज, 130 अवैध कार्ड निरस्त, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ।

रिपोर्टर- जफर अंसारी

स्थान -लालकुआँ

लालकुआँ तहसील कार्यालय में आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डों की जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह अभियान भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य असमर्थ व अपात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड सूची से बाहर कर सरकारी सब्सिडी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना है।
राशन कार्ड सत्यापन और नवीनीकरण की इस प्रक्रिया को लेकर लालकुआँ तहसील में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग अपने राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं सत्यापन के लिए आवेदन कर रहे हैं।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि पूर्व शासन के निर्देश पर चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान करीब 130 राशन कार्ड अवैध पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। इन निरस्त कार्डों के स्थान पर अब वास्तविक पात्र लाभार्थियों के नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि सही लोगों को समय पर राशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपए मंजूर

Fri Jan 30 , 2026
उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपए मंजूर,सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग 195 […]

You May Like

Breaking News

advertisement