11 से 21 जून 2026 तक जनपद में लगेगी ‘रात्रि चौपाल’, जिलाधिकारी ने जारी किया कार्यक्रम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून 2026 तक चलाए जा रहे विकास, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण आधारित व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘रात्रि चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन चौपालों में आम जनमानस की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 जून से 21 जून तक जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल आयोजित होगी। नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं चौपाल में रख सकेंगे, जिनका त्वरित समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जून को तहसील सदर के भोजीपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुरला, 13 जून को बहेड़ी तहसील के बहेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रतनगढ़, 15 जून को फरीदपुर तहसील के भुता ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिसुआ, 17 जून को मीरगंज तहसील के मीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरखेड़ा, 19 जून को आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनौना तथा 21 जून को नवाबगंज तहसील के नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रेम में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 12 जून को बिथरीचैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लढ़िया की मलिन बस्ती एवं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ जन-चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की मेहनत लायी रंग,सीएम डैशबोर्ड रैकिंग ने किया टॉप

Thu Jun 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रदेश में विकास कार्यां का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह […]

You May Like

advertisement