उत्तराखंड: निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पुरी महाराज सहित अन्य 16 संत भी कोरोना पोजिटिव।

उत्तराखंड: निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पुरी महाराज सहित अन्य 16 संत भी कोरोना पोजिटिव।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हरिद्वार। कोरोना अपना प्रकोप दिखाने लगा है। कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
जिसके बाद अब अखाड़े के अन्य संतों में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि गुरुवार को महंत रविंद्रपुरी ने ही आगामी 17 अप्रैल को कुंभ के समापन की घोषणा की थी। इसके साथ ही 16 अन्य संत भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। सभी संतों को उनके आवास पर ही आइसोलेट किया गया है।

जो लोग अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि के सम्पर्क में थे, उनके संक्रमित होने की संभावना जतायी जा रही थी, किन्तु प्रशासन ने कोरोना की जांच में दिलचस्पी नहीं दिखायी। अब एक साथ अखाड़े में 17 लोगों के संक्रमित पाए जाने से हडकंप मच गया है।
कोरोना जांच की रिपोर्ट आनी शेष
अभी बीते रोज हुए कोरोना जांच की रिपोर्ट आनी शेष है। रिपोर्ट आने पर आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
निरंजनी अखाड़े को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है और वहां किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी 11 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, वह भी निरंजनी अखाड़े के सचिव हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪਿੰਡ ਹਿੰਮਤਪੁਰਾ ਦੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਸਫਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ-

Fri Apr 16 , 2021
ਪਿੰਡ ਹਿੰਮਤਪੁਰਾ ਦੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਸਫਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ-(ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਿਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ)ਮੋਗਾ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ:(ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) –ਪਿੰਡ ਹਿੰਮਤਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਗੁਰਨੈਬ ਸਿੰਘ ਨਾਮ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਕਿ ਬਿਜ਼ਲੀ ਘਰ ਪਿੰਡ ਹਿੰਮਤਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਪਿਛਲੇ 11 ਸਾਲਾਂ […]

You May Like

advertisement