सुदूर सरहदी ग्राम कंदाड़ी में सुशासन की पहुंच, महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का सहारा

उत्तर बस्तर कांकेर 11 मई 2026/ जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी, जो कभी माओवाद से प्रभावित था, में आयोजित बस्तर मुन्ने कार्यक्रम और सुशासन तिहार ने ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास को मजबूत किया, वहीं लोकतंत्र के प्रति आस्था भी बढ़ी। जिले के प्रशासनिक अधिकारी कोटरी नदी को पार कर गांव पहुंचे, जहां विगत दिवस आम के पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई गई और उनकी समस्याएं सुनीं गईं। कभी अतिसंवेदनशील इलाके के रूप में पहचाने जाने वाले इस गांव में आज शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इसी शिविर में उपस्थित ग्राम की महिला श्रीमती सोनकाय बाई कचलामी ने गोंडी में बताया कि महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आर्थिक संबल बनकर आई है। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने योजना के तहत एक हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है, जिसका उपयोग वह तेल, साग-सब्जी तथा घर की अन्य जरूरी सामग्री खरीदने में करती हैं। खेती से होने वाली आय के अतिरिक्त यह राशि उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहयोग साबित हो रही है। श्रीमती कचलामी ने बताया कि उनके चार बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रेथ एनालाइजर से सख्त निगरानी, यातायात पुलिस का नशे में वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न पर कड़ी कार्यवाही

Tue May 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में बरेली में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत ठिरिया खेतल फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा, मुड़िया टोल प्लाजा बहेड़ी,दोहना भोजीपुरा टोल प्लाजा एवं फरीदपुर टोल प्लाजा तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement