उतराखंड: कांवड़ यात्रा पर आने से पहले पढ़े या खबर,

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पहली बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक इस सुविधा से कांवड़ यात्रियों को किसी भी परिस्थिति में मदद पहुंचायी जाएगी।

इस बार उत्तराखंड में 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। शनिवार देर शाम पुलिस मुख्यालय ने कांवड़ यात्रियों के लिए अधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad को लॉन्च किया गया है। पुलिस विभाग ने सभी कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी कांवड़ मेले में आए वह इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर कराए। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

14 जुलाई 2022 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में इस बार 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पुलिस विभाग और कांवड़ मेला प्रशासन द्वारा यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह का धार्मिक उत्पात या अराजकता जैसा माहौल ना हो, इसको लेकर भी इंटरस्टेट पुलिस की बैठक के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: महिला सुरक्षा संबंधी पढ़ाया कानूनी पाठ , दी जानकारी

Sun Jul 10 , 2022
कन्नौज महिला सुरक्षा संबंधी पढ़ाया कानूनी पाठ , दी जानकारी। अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र मे महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी की जानकारी दी। दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनी […]

You May Like

advertisement