पढिए आखिर क्यो कंधे पर गैस सिलेंडर और रस्सी से कार खींची पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने

पढिए आखिर क्यो कंधे पर गैस सिलेंडर और रस्सी से कार खींची पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने
उतराखण्ड: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कंधे पर गैस सिलेंडर और रस्सी से कार खींचकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान रावत ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण पैट्रोल, डीजल,और गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी का जीना दुषवार होगया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने मे असफल हो रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के शासन काल में गरीब,युवा,व्यापारी,किसान,मजदूर सभी वर्ग परेशान हो चुके हैं। उनहोंने कहा कि विगत माह से देश का अन्न दाता किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं। लेकिन मोदी सरकार आँखें बंद किए हुए बैठी है। आलम यह है। कि पूरी मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन सरकार किसानों के खिलाफ लाए तीन काले कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। श्री रावत ने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा सरकार के खिलाफ ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। देश की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने ने कहा कि उतराखण्ड में भी कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता ओ आव्हान किया कि सभी कार्य करता आगामी विधानसभा चुनावो में जुटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एक जुटता से कार्यकर्ता ओ को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटना चाहिए। श्री रावत ने महंगाई को लेकर उतराखण्ड सरकार और केन्द्र सरकार को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का गरीब से कोई सरोकार नहीं है। सरकार गरीबों की जेब पर डाका डालने पर उतर आई है। किसानों को बदनाम करने की साज़िश हो रही है। उनके आन्दोलन को गलत साबित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। जिन्होने किसानों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। रावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों,मजदूरो,महिलाओं,गरीब तबके साथ रही है। और हमेशा साथ रहेगी। कांग्रेस का हाथ सबके साथ का नारा देते हुए रावत ने कहा कि अब समय आ गया है। जब देश में आम जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता अब सत्ता परिवर्तन का मंन बना चुकी हैं। उतराखण्ड की त्रिवेंदर सरकार पर निशाना साधते,हुए। रावत ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को लेकर राज्य की जनता सड़कों पर उतर आई है। और सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश के चहुमुखी विकास का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मजदूर महिलाए गरीब तबके के लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। और मुख्यमंत्री चार सालों के विकास कार्य गिना रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मौजूदा सरकार उतराखण्ड के लिए कुछ नहीं किया। बल्कि झूठे ख्वाब दिखाए है। और इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपनी बारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण अवश्यए करवाएं : पुरुषोत्तम शर्मा।

Sun Mar 7 , 2021
अपनी बारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण अवश्यए करवाएं : पुरुषोत्तम शर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 बारना से ब्राह्मण समाज के अक्षय कौशिक ने भी कॅरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई ओर अपने अनुभव सांझा किये। यमुनानगर, 7 मार्च :- हरियाणा ब्राह्मण परिसंघ की 474 […]

You May Like

advertisement