अपने कौशल को पहचानकर आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी : जय भगवान सिंगला

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति जय भगवान सिंगला ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सकारात्मक सोच, परोपकार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सदैव अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर असीम संभावनाएँ और प्रतिभा छिपी होती हैं। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और निरंतर परिश्रम करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कम अंक आ जाना किसी भी विद्यार्थी की योग्यता का मापदंड नहीं होता। सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण की रक्षा करने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने परोपकार की भावना विकसित करने, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करने तथा समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों के जीवन में खुशियाँ बाँटने और मानवता की सेवा करने से ही जीवन सार्थक बनता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने जय भगवान सिंगला का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी विचार विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का सान्निध्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सेवा-भाव और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। स्कूल की शिक्षिका श्रीमती अंचला भारद्वाज ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रश्न संच निर्माण की अखिल भारतीय कार्यशाला का समापन

Sat Jul 25 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय संस्कृति बोध परियोजना प्रश्न पत्र एवं प्रश्न मंच हेतु प्रश्न संच निर्माण की अखिल भारतीय कार्यशाला का समापन हुआ। समापन अवसर पर मंचासीन विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा डाॅ. ममता सचदेवा, सह सचिव डाॅ. पंकज शर्मा, […]

You May Like

advertisement