उत्तराखंड:उपनल कर्मियों के मानदेय में 25 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश

,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

उपनल कर्मचारियों के मानदेय में 25 फीसदी तक और बढ़ोतरी हो सकती है। कैबिनेट की सब कमेटी ने मानदेय संशोधन पर सहमति दे दी है।कमेटी के अध्यक्ष काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि कमेटी अपनी सिफारिशें कैबिनेट में पेश करेगी। विधानसभा में हरक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत रावत आदि को बुलाकर उनका पक्ष भी सुना गया। सूत्रों के अनुसार वित्त सचिव सौजन्या बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सहमत नहीं थीं। इस मुद्दे पर उनकी उपनल कर्मियों से हल्की बहस भी हुई। उपनल कर्मचारियों को मानदेय को लेकर उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) पीपीएस पाहवा के लाए प्रस्ताव पर चार स्लैब पर प्रारंभिक सहमति बन गई। दूसरे प्रस्ताव के रूप में उपनल कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य पर चर्चा की गई। हरक ने बताया कि कमेटी ने सर्वसम्मति से कहा है कि किसी भी उपनल कर्मचारी को सेवा से हटाया नहीं जाएगा। जिन कार्मिकों को पूर्व में हटाया गया है, उनकी सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएंगी।
प्रस्ताव
श्रेणी    वर्तमान इनहैंड    प्रस्तावित इनहैंड        
(कटौतियों के बाद)    (कटौतियों के बाद)

अर्द्धकुशल     11,330    15,000
कुशल           12,516    19,000
उच्च कुशल    13,859    22,000
अधिकारी       35,610   40,000

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:मेडिकल कॉलेजों में फैकलटी भर्ती के बदलेंगे मानक

Sat Jul 10 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर करने को सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हर मेडिकल कॉलेज में 100-100 बेड बच्चों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement