तिर्वा कन्नौज: स्कूल चलो अभियान पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक , छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ किया भोजन

कन्नौज

स्कूल चलो अभियान पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक , छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ किया भोजन।

अवनीश कुमार तिवारी

इंदरगढ़। इंदरगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनकापुर मे स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अनेकानेक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने की शपथ दिलाई गई। सभी से कहा समय से स्कूल आए और शिक्षा ग्रहण करें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने अध्यापकों का छात्र छात्राओं के साथ मिलकर भोजन भी किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जन जागरूकता चलाकर जानकारी दी। विद्यार्थियों से कहा आपका विद्यालय 1 अप्रैल से खुल गया है आप सभी विद्यालय आए और शिक्षा ग्रहण करें। स्कूल चलो अभियान के क्रम मे विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी जागरूक किया। सभी से कहा अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षा के लिए अवश्य भेजें । जब बच्चे पड़ेगी तभी तो आगे बढ़ेंगे। बच्चों ने मन में ठाना है शिक्षा अधिकार हमारा है। आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया पढ़ने जरूर जाएंगे। वही कार्यक्रम के दौरान सभी को स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया गया। स्वच्छ रहेंगे स्वस्थ रहेंगे बीमारियां नहीं आएंगी। कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुशवाह , विद्यालय प्रधानाध्यापक रॉबिन , सहायक अध्यापक आशीष राजपूत ,रूपेंद्र कुमार ,सुरजीत तोमर , ज्ञानेंद्र कुमार , अनुज सिंह सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत प्रधान अनुज पटेल से बात की तो बताया विद्यालय मे कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 11 सो रुपए की धनराशि दी जाएगी। विद्यार्थियों की ड्रेस , बैग , जूता इत्यादि के लिए यह धनराज दी जाएगी। जानकारी देते हुए बताया क्षेत्रीय विधायक ने बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान की भी बात रखी है। विद्यालय में या विद्यालय के आस पास खेल मैदान बनवाए जाने की बात कही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: इंदरगढ़ कन्नौज नफर अभियुक्त का शांति भंग में किया गया चालान

Mon Apr 4 , 2022
कन्नौजइंदरगढ़ कन्नौज नफर अभियुक्त का शांति भंग में किया गया चालान। अवनीश कुमार तिवारी इंदरगढ़ थाना उप निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा प्रभावी पुलिसिंग के क्रम में इंदरगढ़ क्षेत्र के बेहतर स्थिति बनाए रखने हेतु अभियुक्त रामनरेश पुत्र द्वारका प्रसाद उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम शाह नगर थाना इंदरगढ़ नफर अभियुक्त […]

You May Like

advertisement