अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में क्विज के लिए देश विदेश के 28500 लोगों में करवाया पंजीकरण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – अंशुल गर्ग।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 की क्विज प्रतियोगिता 21 नवंबर से 18 दिन प्रतिदिन पूछे जाएंगे 10 प्रश्न।
रोजाना 5 विजेताओं को मिलेगा 500 रुपए का इनाम।
18 दिनों के बाद मोटिवेटर को मिलेंगे 10 पुरस्कार।

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर : – उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के साथ ऑनलाइन प्रणाली से साथ जोड़ने के लिए देश विदेश के लोगों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 नवंबर 2021 से शुरु होने जा रही है। अहम पहलू यह है कि इस प्रतियोगिता के लिए अब तक 28500 लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। इस कार्य की कमान डीआईओ विनोद सिंगला को सौंपी गई है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के साथ जोड़ने के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को 21 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए 28500 लोगों ने अपना पंजीकरण भी करृवा लिया है। इस प्रतियोगिता को 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
इस महोत्सव में 18 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में रोजाना 10 प्रश्न पूछे जाएंगें। यह सभी प्रश्न महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता व आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित होंगे। प्रशासन की तरफ से रोजाना 5 विजेताओं को 500-500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन यानि 18 दिनों बाद 25 लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगें।
उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को 1000-1000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं टॉप 20 लोगों को इनसाइक्लोपीडिया ऑफ गीता आईजीएम 2021 के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से क्विज प्रतियोगिता के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाले मोटिवेटरों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन पर 10 मोटिवेटरों को 1000-1000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोग शिरकत करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:गैस सिलेंडर से आग लगने पर मिठाई के दुकान के साथ मेडिकल स्टोर हुआ खाक

Sun Nov 21 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारीतिर्वा कन्नौजगैस सिलेंडर से आग लगने पर मिठाई के दुकान के साथ मेडिकल स्टोर हुआ खाकतिर्वा स्टेट बैंक के पास मिठाई की दुकान पर गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई आग ने अपने विकराल रूप को लेकर पास ही मेडिकल […]

You May Like

advertisement