
पलवल, प्रमोद कौशिक 1 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और उनकी पत्नी मित्रा घोष से भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं के बारे प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कौशल विकास को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं के बारे जानकारी प्राप्त की। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बताया कि कुलाधिपति ने प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति के विषय में भी चर्चा की। साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य क्रियाकलापों पर भी जानकारी दी गई। उन्होंने इस सत्र में शुरू हो रहे नए प्रोग्राम के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी जानकारी दी। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति असीम कुमार घोष एवं उनकी पत्नी मित्रा घोष के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष को स्मृति चिन्ह प्रदान करतीं कुलसचिव सुमन वशिष्ठ।


