भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन प्रारंभ, 01 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

जांजगीर-चांपा 07 फरवरी 2026/ भारतीय वायुसेना में (अग्निवीर) भर्ती द्वारा युवाओं को सहभागिता बढ़ाने हेतु भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 रात्रि 11 बजे तक भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट  https//:agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण होगा। उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र

Sat Feb 7 , 2026
सत्यापन एवं भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी में संशोधन जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के आदेश के परिपालन में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्रमाण […]

You May Like

advertisement