जांजगीर-चांपा, 30 नवंबर, 2021/ जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि वे विभाग के नवीन पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पंजीयन 15 तक करवा सकते हैं। संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 22 दिसंबर तक तिथि निर्धारित की गई है। संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन की समस्त प्रक्रियाओं पूर्ण कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर-चाम्पा में संस्था प्रमुख निर्धारित तिथि तक प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।
उक्ताशय की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा दी गई है।
Next Post
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य बंटन आदेश मे आंशिक संशोधन
Tue Nov 30 , 2021
जांजगीर-चांपा, 30 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया कार्य आबंटन आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुश्री लीना कोसम को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर चांपा – […]