महाशिवरात्रि को लेकर चल रहा है श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में नियमित पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि से 9 दिन पूर्व ही शुरू हो जाता है पूजन एवं अभिषेक।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सर्वकल्याण की भावना से विशेष अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नियमित पूजन चल रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व के 9 दिन पहले से ही प्रतिदिन शिवलिंग का अलग अलग श्रृंगार कर पूजन किया जाता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि महापर्व का मुख्य पूजन एवं महाभिषेक होगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि तीर्थों की संगम स्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतीय संस्कृति के हर पर्व का विशेष महत्व है और यहां पर आयोजित पर्व में आस्था के साथ शिरकत करने से परमात्मा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाहोत्सव के 9 दिन तक अलग अलग आयोजन एवं पूजन होते हैं। पूरे 9 दिन तक देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाह उत्सव का उल्लास रहता है। उन्होंने बताया कि इन 9 दिनों में पवित्र शिवलिंग पर हल्दी, केसर, चन्दन का उबटन, सुगंधित इत्र, औषधि, फलों के रस आदि से स्नान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर सर्वकल्याण की भावना से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष अभिषेक भी किया जायेगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि महापर्व पर मंदिर में आठ पहर की आरती होगी तथा चार पहर का पवित्र शिवलिंग पर महा अभिषेक होगा। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, लक्खा सिंह, बलजीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विवि के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र,होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा केंद्र का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

Thu Mar 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : राज्य में स्वास्थ्य क्रांति के नए दौर की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा केंद्र का पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]

You May Like

advertisement