सनातन धर्म समाज द्वारा नौहरियान मन्दिर ठाकुरद्वारा में धर्म चर्चा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

अम्बाला शहर, 18 अक्तूबर : – गुदगुदी जंक्शन समूह,कुरूक्षेत्र के धर्म एवं राष्ट्रवादी व्हट्सएप ग्रुप सनातन धर्म समाज के तत्वाधान में रविवार सांय पुरानी अनाजमंडी के तंदुरा बाजार स्थित नौहरियान मंदिर ठाकुरद्वारा में धर्म चर्चा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए समूह के संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि अर्चक मंडल के प्रधान पंडित नंदकिशोर गैरोला के सानिध्य में पंडित के.पी.शास्त्री द्वारा यह कार्यक्रम अयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों के परिचय के साथ- साथ आध्यात्मिक चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन समूह संरक्षक जितेन्द्र बंसल ने किया।कार्यक्रम के आयोजक के. पी. शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दौर में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों बारे भी चर्चा की और इस बात पर बल दिया कि हिन्दू समाज के सभी वर्गों के बच्चों को बचपन से ही किताबी ज्ञान के साथ- साथ शास्त्र व शस्त्र का ज्ञान भी दिया जाये जिससे वे स्कूली पढ़ाई के साथ- साथ अपने धर्म के प्रति भी जागरुक होंगे व विषम परिस्थितियों में अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने संपर्क में आने वाले सभी परिवारों के बच्चों को शास्त्र व शस्त्र का ज्ञान करवायेंगे।यह आज के समय में अत्यंत आवश्यक भी है।इस अवसर पर गुदगुदी जंक्शन समूह के अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़,समूह इंचार्ज सुनील अंगीरस, गुदगुदी सुपरफास्ट चिकित्सा विभाग इंचार्ज डा. भूपेंद्र शर्मा, डा. श्याम लाल शर्मा,अनिल पराशर,पंडित प्रकाश चन्द, ब्योमेश सती, कुलदीप भट्ट, मनमोहन लाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उत्तर भारत में विज्ञान में महिलाओं को बढ़ावा देने में अग्रणी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Oct 18 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के विस फोर्म द्वारा आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन। कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोम नाथ सचदेवा ने कहा कि महिलाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति मां द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी के कारण विभिन्न […]

You May Like

advertisement