कन्नौज
अशोक शिला पट पर तिरंगा फैलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद।
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। कस्बा हसेरन के प्राथमिक पाठशाला के पास लाल पत्थर से बने अशोक शिला पर ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ग्राम हसेरन के प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य हसेरन जॉली दुबे ने अशोक शिला पर माल्यार्पण किया एवं तिरंगा फैराकर देश का अमृत महोत्सव मनाया। स्मारक पर लिखें 16 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम की अमर गाथा का गान किया गया। सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर उन्हें याद किया गया । स्मारक पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण किए कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदीप पाण्डेय, सुशील दुबे , रामजी पाण्डेय अखिलेश उर्फ बल्लू मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे |