कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द होगी 28 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा

उत्तराखंड देहरादून
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द होगी 28 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा,
सागर मलिक

उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है, जिसका मुख्य फोकस आगामी विधानसभा चुनावों पर है। इसी के तहत कांग्रेस हाईकमान जल्द ही प्रदेश के 28 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने वाला है। यह फैसला पर्यवेक्षकों द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के अध्ययन के बाद लिया जाएगा।

संगठन सृजन कार्यक्रम के सफल समापन के बाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सभी 28 पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सैलजा को सौंप दी है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और संगठन सृजन अभियान के प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य विजय सारस्वत ने बताया कि इन पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने जिलों में पार्टी के जिला, ब्लॉक और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर जिला अध्यक्षों के चयन हेतु फीडबैक एकत्रित किया है।

सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में चल रहे संगठन सृजन अभियान से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। इस अभियान के तहत संगठन में सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद और सम्मान दिया जाएगा, जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस संगठन और भी अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी हाईकमान पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही जिलों और महानगरों के अध्यक्षों की घोषणा करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UKSSSC परीक्षा, SSP बोले पेपर सिर्फ़ कुछ लोगों के बीच ही पहुंचा

Tue Sep 23 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC परीक्षा, SSP बोले पेपर सिर्फ़ कुछ लोगों के बीच ही पहुंचा,सागर मलिकतीन लोगों की भूमिका आई सामने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर, रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। परीक्षा के कुछ घंटों बाद ही प्रश्न पत्र […]

You May Like

advertisement