हरियाणा पिछडा़ वर्ग की धर्मशालाओं व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की बैठक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कहा- लोकसभा में पिछड़ा वर्ग ए को भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग।
1966 के बाद बाद आज तक लोकसभा में किसी भी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग ए की नहीं हुई भागीदारी।
बैठक में पिछड़ा वर्ग से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग।

कुुरुक्षेत्र, 3 मार्च : आज जांगड़ा धर्मशाला में हरियाणा पिछडा़ वर्ग से संबंधित समस्त धर्मशालााओं से प्रधान व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पिछड़ा वर्ग बैठक की अध्यक्षता जांगड़ा महासभा के पूर्व प्रधान सतपाल जांगड़ा ने की। इसके अलावा बैठक में कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, प्रजापति कुम्हार धर्मशाला सभा के प्रधान दर्शन, जांगड़ा ब्राह़्मण सभा के प्रधान राजपाल, धीमान ब्राह्मण सभा कुरुक्षेत्र से राजीव धीमान, हरियाणा पाल गडरिया समाज के प्रधान शमशेर सिंह, सुनार सभा के प्रधान राजकुमार, सचिव रामकुमार, जरनैल सिंह मैनेजर, धीमान समाज से राजीव धीमान ने भी बैठक को संबोधित किया और पिछड़ा वर्ग ए को लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। सतपाल जांगड़ा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है लेकिन पिछड़ा वर्ग ए को लोकसभा में भागीदारी नहीं हुई।
बैठक में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण व लोकसभा व विधानसभा के अलावा अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा। जांगड़ा समाज के पूर्व प्रधान सतपाल जांगड़ा व कश्यप राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग ए वर्ग की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री रामचन्द्र के अनुयायी है तथा पिछडा़ वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछड़ा वर्ग को लोकसभा चुनाव में भागीदारी की भी मांग की। ओमपाल कश्यप ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन के बाद पिछड़े वर्ग ए और 72 जातियों यानी 35 प्रतिशत आबादी को कभी भी लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं दिया गया। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम को लागू करने के लिए बाध्य करना पिछड़ा वर्ग आयोग और चुनाव आयोग की कानूनी जिम्मेदारी है। पार्टी से यह स्पष्टीकरण भी मांगा जाना चाहिए कि उक्त वर्गों को लोकतंत्र में उचित प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया।
सतपाल जांगड़ा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने है।
और उन्होंने मांग की कि अति पिछड़ा वर्ग (बीसी) को जो घोर अपमान और तिरस्कार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा प्रदेश की राजनीति में पिछले 70 वर्षों में क्या हुआ, यह पाप कांग्रेस सहित सभी पार्टियां भुगत रही हैं।
सतपाल जांगड़ा ने कहा कि 1966 के बाद मनोहर लाल ने ग्राम एवं नगर इकाइयों में बीसी ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया, अन्यथा पिछड़ा वर्ग ए को राजनीति में अछूत माना जाता था। पिछड़ा वर्ग ने मांग की कि यदि हरियाणा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें विश्व के महान नेता एवं भाजपा नेता नरेंद्र भाई मोदी को देना चाहते हैं और इस लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा की कम से कम एक सीट पिछड़ा वर्ग ए पार्टी को दिया जाए। इससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा होगा, लोकतंत्र भी मजबूत होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त होंगे। सुनार सभा से रामकुमार ने कहा कि हमें आशा है कि मोदी-मनोहर हमें लोकसभा तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर प्रजापति कुम्हार धर्मशाला सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान दर्शन लाल, जांगड़ा ब्राह्मण सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान राजपाल, जांगड़ा महासभा के पूर्व प्रधान सतपाल जांगड़ा, पाल समाज धर्मशाल से शमशेर बडथल, सुनार सभा के प्रधान रामकुमार, सचिव रामकुमार, जरनैल सिंह मैनेजर, धीमान समाज के से राजीव धीमान के अलावा अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते जांगड़ा महासभा के पूर्व प्रधान सतपाल जांगड़ा व ओमपाल कश्यप व अन्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यमिता एवं कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए केयू चैम्पियन ऑफ एजुकेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित

Sun Mar 3 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शोध, नवाचार एवं उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में केयू अग्रणी : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा चैम्पियन ऑफ एजुकेशन अवार्ड से हुए सम्मानित। कुरुक्षेत्र 3 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement