
(पंजाब) फिरोजपुर 08 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की अनुकंपा से श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी एवं फिरोजपुर शहर के प्रतिनिधियों तथा ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्यों द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार शर्मा को उनके शिक्षा, समाज सेवा एवं विश्वविद्यालय के विकास में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान स्वरूप भेंट देकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विनोद शर्मा को-प्रेसिडेंट आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी पंजाब, वेद प्रकाश शुक्ला सचिव ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी, हरि राम खिंदरी सचिव फिरोजपुर शहर, नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा शहर, विनोद अग्रवाल एडवाइजर, विशाल गुप्ता प्रधान, मदन उनियाल, सतिंदर शर्मा, अशोक कुमार, गणेश चंद्र, पंडित केशव तिवारी, यश पाल पीआरओ, एपीआरओ राणा हरपिंदर पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कुलपति डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिए ब्राह्मण सभा फिरोजपुर छावनी, फिरोजपुर शहर एवं समस्त ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं समाज हित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जन-जन में शिक्षा क्रांति लाने के लिए कहा गया उन्होंने बताया इस यूनिवर्सिटी शिक्षा बहुत अच्छा है यहां के यहां के पढ़े हुए विद्यार्थी न सिर्फ इंजीनियरिंग फील्ड में देश के प्रशासनिक सेवाओं में भी योगदान दे रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि इस यूनिवर्सिटी को भारत की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में शामिल करेंगे उन्होंने सभी गण मान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्त किया।


