समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समाजसेवी अवनी गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समाजसेवी अवनी गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

समाजसेवियों ने अवनी गुप्ता के होटल अन्नपूर्णा में मनाया जन्मदिन।
धर्मनगरी की समस्याओं के निवारण में जरूरतमंदों, वेदपाठी ब्रह्मचारियों की सेवा में यथा संभव मदद उदरपूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहते है अवनी गुप्ता।

कुरुक्षेत्र : शनिवार 5 अगस्त सायं को गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र के संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता का जन्मदिन अन्नपूर्णा रसोई होटल, सलारपुर रोड़ कुरुक्षेत्र में मनाया गया। सबसे पहले गुदगुदी समूह अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़, उपाध्यक्ष अनुज गौड़, समूह संरक्षक जितेन्द्र बंसल व समूह सचिव सुनील अंगीरस ने सभी मौजूद पदाधिकारियों सहित अवनी गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट किया साथ ही षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने अवनी गुप्ता को नेपाल काठमांडू से लाई गई श्री बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु जी की दुर्लभ प्रतिमा भेंट की।
तत्पश्चात केक सेरेमनी हुई। इस दौरान साथ-साथ जलपान भी चलता रहा। कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल सदस्य भूषण पाल मंगला, सनातन धर्म समाज ग्रुप इन्चार्ज ललित चावला, ट्रेडिंग एक्सप्रेस संयुक्त इन्चार्ज राकेश कंसल, शहनाई ग्रुप इन्चार्ज विजय गर्ग, प्रचार-प्रसार प्रमुख श्याम जुनेजा, राहुल पाण्डेय और सुरेन्द्र काठपाल आदि सदस्यों ने अवनी गुप्ता को उपहार भेंट करके उनके मंगलमय जीवन की कामना की। अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ ने अवनी गुप्ता द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अवनी गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमति अनुज गुप्ता, पुत्रियां वंशिका, दिवांशी व रुबी, वरिष्ठ समाजसेवी पंकज अरोड़ा एवं वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि भी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन मास में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 117वी बस यात्रा हुई रवाना

Sun Aug 6 , 2023
सावन मास में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 117वी बस यात्रा हुई रवाना मां चिंतपूर्णी दरबार,मां ज्वाला देवी मंदिर, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, प्राचिन शिव मन्दिर शिव वाड़ी के दर्शन करवाए जाते है फिरोजपुर 6 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर शहर कांशी नगरी मोदी मिल रोड से भगवती […]

You May Like

Breaking News

advertisement