श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा ध्वज फहराया और होमगार्ड की सलामी ली। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र प्रत्येक नागरिक को न्याय और समानता देता है। भारत गौरवशाली देश है, जो विश्व का महान गणतंत्र है। संविधान ने ही देश के सभी जन को समान अधिकार दिए हैं और यही संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय तिरंगी फिजा में रंगा नजर आया। दूसरी ओर ट्रांजिट कैंपस में अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने ध्वज फहराया और गार्ड की सलामी ली। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में तिरंगा ध्वज फहराती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।
ट्रांजिट कैंपस में तिरंगा ध्वज फहराते अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर. एस राठौड़।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़े ही धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

Mon Jan 27 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ बड़े ही धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा ग्राम सभा में माता प्यारी देवी स्मारक इण्टर कॉलेज खजुरा के प्रांगड़ में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों द्वारा मनमोहक झांकी निकाल कर कार्यक्रम किया गयामुख्य अतिथि के […]

You May Like

Breaking News

advertisement