आदेश में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई और आदेश मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एन.एस. लांबा और अन्य स्टॉफ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की भागीदारी देखी गई। सभी ने एक साथ देश की समृद्ध विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और देश की उन्नति व विकास में योगदान देने का संकल्प लियाा। सभा को संबोधित करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एन.एस. लांबा ने मैडिकल छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी, अखंडता और सेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र के बेहतर भविष्य को आकार देने में चिकित्सा पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम में खेल आयोजनों के लिए पुरस्कार वितरण और संविधान में निहित सिद्धांतों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
आदेश में ध्वजारोहण करते प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा।