गणतंत्र दिवस के साथ जुड़ी है देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की गौरव गाथा: ज्ञानचंद।

गणतंत्र दिवस के साथ जुड़ी है देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की गौरव गाथा: ज्ञानचंद।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी।
विद्यार्थियों ने शानदार योगा और सूर्य नमस्कार का किया प्रदर्शन।
परेड में महिला पुलिस को मिला प्रथम पुरस्कार। हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह।
विस अध्यक्ष ने उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी :– हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लम्बी गौरव गाथा जुड़ी है। इस देश के वीरों, स्वतंत्रता सैनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज सभी भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे है, इन शूरवीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में योगदान देना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंटकर शहीदों को नमन किया और श्रृद्धाजंलि अर्पित की। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य कार्यक्रम स्थल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसी दौरान प्रशासन की तरफ से हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने का गौरव प्राप्त किया। आज से 70 वर्ष पहले 26 जनवरी 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और विशेष सविंधान अपनाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अमर शहीदों और क्रांतिकारियों का उद्देष्य केवल राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त करना ही नहीं था बल्कि उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहां गरीबी, भुखमरी, आर्थिक विषमता और अशिक्षा के लिए कोई स्थान न हो। गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व खुशियां मनाने के साथ-साथ आत्म-विश्लेषण करने का भी दिन है। आजादी के बाद नि:संदेह राष्ट्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन वह मुकाम हासिल करना अभी बाकी है, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है और एक दौर तो ऐसा भी आया जब अपने-आपको महाशक्ति बताने वाले देश भी इसके सामने लाचार नजर आए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जावान व गतिशील नेतृत्व में भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया और इस महामारी का डटकर मुकाबला किया। यही कारण है कि भारत में इसके संक्रमितों की मृत्यु-दर पश्चिमी देशों के मुकाबले बेहद कम रही। देश के असंख्य डाक्टरों, नर्सों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि ने कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की महान सेवा की है। अब चूंकि कोरोना की वैक्सीन आ गई है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही हम इस महामारी को हराने में कामयाब होंगे।
विस अध्यक्ष ने केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में मौजूदा सरकार सुशासन से सेवा का संकल्प लेकर आई है। लेकिन जब तक सरकारी तंत्र में आमूल-चूल परिवर्तन नहीं होगा तब तक सुशासन से सेवा का संकल्प भी पूरा नहीं होगा। राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी के विकास का बीड़ा उठाया है। पिछले सवा छ: सालों में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पारदर्शी शासन दिया है।
इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने मुख्यातिथि विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय कुमार शारदा, एडीसी महाबीर सिंह, सीजेएम डा. कविता काम्बोज, एसडीएम अखिल पिलानी, नगराधीश अनुभव मेहता, डीएसपी रविन्द्र तोमर, डीएसपी राजकुमार वालिया, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, पिछड़ा वर्ग के नेता रामकुमार रम्बा, भाजपा नेता श्याम लाल जांगड़ा, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, भाजपा के वरिष्ठï नेता सुरेश सैनी कुक्कू, समाज सेवी प्रदीप झाम्ब, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा, विनित बजाज, विनित क्वात्रा, केडीबी के पूर्व सदस्य सौरव चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डीएसपी ममता सौदा ने सम्भाली परेड की कमांड।
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी ममता सौदा ने सम्भाली। इस परेड में पहली टुकड़ी जिला महिला पुलिस की थी, इस टुकड़ी की कमान एसआई संतोष ने की है। दूसरी टुकड़ी होमगार्ड के जवानों की कमांड हरविन्द्र सिंह, तीसरी टुकड़ी एनसीसी सीनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ो की कमान अंडर आफिसर सूर्यांश, चौथी टुकड़ी एनसीसी जूनियर विंग लड़कियां अग्रसैन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की कमान सार्जेंट अर्शदीप कौर, पांचवी टुकड़ी अग्रसैन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के प्रजातंत्र के प्रहरी लडक़ों की कमान आदेश कुमार, छटी टुकड़ी राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर स्कूल की हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाईडस की लड़कियों की कमान गाईड कैप्टन याचना, सातवीं टुकड़ी डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैंड की कमान कमांडर शिवानी ने सम्भाली।
विधानसभा अध्यक्ष ने किन-किन को किया सम्मानित।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला सूचना जनसम्पर्क विभाग से अंकुर राणा, डा. किंनशुक, डा. सतविन्द्र, वर्षा, ज्ञानचंद, अंकिता, रिम्पी शर्मा, सुनील कुमार, मनोज कुमार तोमर, पवन कुमार दरौगा, हरिश कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, मदन कुमार, संजय कुमार, निरीक्षक प्रतीक सिंह, निरीक्षक रामकरण, निरीक्षक जसपाल सिंह, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, उपनिरीक्षक मुल चंद, उपनिरीक्षक पवनदीप कौर, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक प्रेम चंद, रमेश कुमार, बलराज, विरेन्द्र कुमार, महिला सिपाही मोनी शर्मा, योगेश शर्मा, परमजीत सिंह, ऊषा सैनी, विभा रानी, गुरविन्द्र सिंह, प्रदीप सैनी, तरसेम कौशिक, अश्वनी अरोडा, विकास गोयल, रामनिवास, सविता मदान, आचार्य राममेहर, रजनीश गुप्ता, धीरज गुलाटी, राम कुमार रम्बा, श्याम लाल जांगडा, चौधरी हाकमको अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया।
परेड में हरियाणा महिला पुलिस की टीम रही प्रथम।
इस परेड में पहला स्थान हरियाणा महिला पुलिस की टूकड़ी को मिला, दूसरा स्थान एनसीसी सीनियर विंग गुरुकुल कुरुक्षेत्र और तीसरा स्थान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की परेड को मिला। इसके अलावा सभी टुकडिय़ों को मुख्यातिथि ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सूर्य नमस्कार, योगा टीम सहित परेड की सभी टुकडिय़ों को प्रंशसा पत्र दिए गए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरयू नगर विकास समिति अयोध्या द्वारा गणतंत्र दिवस पर समिति के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Tue Jan 26 , 2021
सरयू नगर विकास समिति अयोध्या द्वारा गणतंत्र दिवस पर समिति के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सरयू नगर विकास समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर सरयू नगर कालोनी में किया ध्वजारोहण। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के कई गणमान्य लोग रहें मौजूद अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement