रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की बहुजन कल्याण यात्रा सोनभद्र पहुंची

RPI (A) की बहुजन कल्याण यात्रा आज सोनभद्र पहुंची जिसका जिलाध्यक्ष व संगठन के लोगो ने भव्य स्वागत किया। 26 सितंबर को सहारनपुर के बेहट विधान सभा 1 से शुरू हुई बहुजन कल्याण यात्रा आज सोनभद्र पहुंची। ये यात्रा कल यानी 18 नवंबर को मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन भाई गुप्ता, प्रदेश मंत्री डॉ राकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पवन उपाध्याय, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि शुक्ला सागर पहुंची।

प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर जी व राममनोहर लोहिया जी द्वारा स्थापित पार्टी है ये। जबतक बाबा साहब का सिद्धांत व विचारधारा का पालन नहीं होगा तबतक लोकतंत्र ठीक तरह से नहीं चल पाएगा। समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी बनकर रह गयी है उनका जनता के विकास पर ध्यान नहीं है उनकी सोच केवल परिवार तक सीमित है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अम्बेडकर जी के नाम को भुनाया दलितों शोषितों के लिए कुछ किया ही नहीं और अगर कांग्रेस को देखते है तो पूरी कांग्रेस सोनिया राहुल व प्रियंका तक सिमट कर ही है पार्टी के किसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के पास आवाज उठाने का अधिकार नहीं है। हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है और हम आगामी चुनाव में इस गठबंधन के अंतर्गत चुनाव भी लड़ेंगे । हमारी यात्रा का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है । इसी कड़ी में 22 नवंबर को बनारस में विशाल जनसभा होगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जी जनता को संबोधित करेंगे।

जनपद सोनभद्र के टीम की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने महेश्वर चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया साथ मे पूरे जनपद की टीम को जिम्मेदारी देते हुए शुभकामना दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश:महाआर्यमन सिंधिया ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ जय विलास परिसर में मनाया जन्म दिन कार्यकर्ताओं से की बात

Thu Nov 18 , 2021
ग्वालियर मध्य प्रदेश से जिला रिपोर्टर विनय त्रिवेदी कैमरामैन सागर शर्मा, *महाआर्यमन सिंधिया ने सार्वजनिक तौर पर पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह के साथ जय विलास परिसर में मनाया जन्म दिन कार्यकर्ताओं से की बात ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन का बुधवार को ग्वालियर में जन्मदिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement