रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी का मिशन गरीब वंचित, शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाना : रवि कुंडली

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि उर्फ सोनू कुंडली ने सैक्टर-17 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी का मिशन गरीब वंचित, शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम करती है। प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली ने कहा कि पार्टी विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में हो रहे निकायों चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेगी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर निकायों चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी कड़ी में शनिवार को कुरुक्षेत्र के कई वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया और भाजपा प्रत्याशी नगर परिषद थानेसर की चेयरपर्सन माफी ढांडा के पक्ष में वोट मांगें और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने अश्विनी वालिया को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त नियुक्त कर उन्हें शुभकामना दी और इसके साथ सं. राजेंद्र सिंह को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर अश्विनी वालिया व राजेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू को विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को हर आम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और एक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को पार्टी के साथ अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के एस मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रमेश चौधरी, शमशेर सिंह व अन्य मौजूद थे।
पत्रकारों से बातचीत करते रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि उर्फ सोनू कुंडली तथा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

Sun Feb 23 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में किया जाएगा : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी : भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में हर त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में फाल्गुन महीने में खुशी एवं उल्लास का रंगों का त्यौहार होली भी महत्वपूर्ण है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement