जापानी शिक्षक को दी सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

मीवा सासाकी ने दो साल एसवीएसयू में रह कर विद्यार्थियों को सिखाई जापानी भाषा।

पलवल,28 जुलाई : जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) की ओर से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जापान से विशेष तौर पर पढ़ाने आई मीवा सासाकी का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई दी गई। उन्होंने दो साल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रह कर विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में इन विद्यार्थियों ने जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षक को सम्मान दिया तो मीवा सासाकी भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू में शिक्षक के तौर पर बिताए यह दो साल उन्हें आजीवन याद रहेंगे। मीवा सासाकी विदाई के दौरान भारतीय परिधान साड़ी में नज़र आईं और उन्होंने भारतीय परिधान तथा संस्कृति की सरहाना की। मीवा सासाकी ने विद्यार्थियों से मिले सम्मान के प्रति आत्मीयता प्रकट की और विदाई पर विशेष सम्मान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के प्रति कृतज्ञता जताई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि मीवा सासाकी ने विषम परिस्थितियों में रहते हुए विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाने का शानदार समर्पण दिखाया है। कई विद्यार्थी जापानी भाषा में पारंगत हो गए हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने जाइका के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी जाइका से जापानी शिक्षक भेजने का अनुरोध किया जाएगा। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हम जापानी इंडस्ट्री के साथ और अच्छे सम्पर्क बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस कार्य में सहयोग के लिए उन्होंने मीवा सासाकी के प्रयासों की सराहना की। अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने जापानी शब्दों में मीवा सासाकी को विदाई दी और उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार, जापानी भाषा की शिक्षक प्रोफेसर मंजुश्री चौहान, डॉ. भावना रूपराई, डॉ. नकुल, प्रियम श्योराण, मनीषा वैद, डॉ. अजय, डॉ. प्रवीण और डॉ. मयंक के अतिरिक्त कई अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।
विदाई पर मीवा सासाकी को सम्मानित करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा की समाज में राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है- आबू साद शम्सी

Wed Jul 29 , 2026
शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल अमिलो के छात्र एवं छात्राओं नेNEET परीक्षा फल में परचम लहराया आजमगढ़ मुबारकपुर अमिलो स्थित शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल छात्र एवं छात्राओं ने उच्चतम शिक्षा प्राप्त कर नीट के फाइव चार्टर्ड अकाउंटेंट का आईआईटी फर्स्ट ग्रेड सफल छात्र विद्यालय में आयोजित भव्य का आयोजन किया गया […]

You May Like

advertisement